कुंदरकी क्षेत्र के अब ग्राम मुरादपुर के जंगल में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने एक और छात्रा को नोंच-नाेंचकर मार डाला जबकि चार ने भागकर जान छात्राओं ने बचाई है। ताजा हमले सेे एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई है।
एक साल के अंतराल में खूंखार कुत्तों के हमलों में मरने की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है। मंगलवार की शाम चार बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी राजमिस्त्री सिपाही लाल की सात वर्षीय बेटी सोनिया पड़ोस के ही रश्मि, मनु, प्रियांशी, अंशिका आदि के साथ गांव की पूर्वी दिशा के जंगल में होली के लिए फूल लाने के लिए गई थी।
बताते है कि छात्राएं जब फूल तोड़कर इकट्ठे कर रही थी तभी सात-आठ खूंखार कुत्तों का झुंड तेजी उनकी ओर दौड़ता हुआ आया गया और सभी बालिकाओं पर हमलावर हो गया। खूंखार कुत्तों के इरादे भांपते हुए मौके से मनु, प्रियांशी, रिश्म और अंशिका तो शोर मचाने हुए गांव की आबादी की ओर भाग निकली जबकि खूंखार कुत्तों नेे सोनिया को घेर लिया और जमीन पर गिरा उसके सिर, गर्दन एंव शरीर के हिस्साें का मांस नाेंचना शुरू कर दिया।
कुत्तों के हमले का पता लगने पर ग्रामीणों के साथ परिजन लाठी डंडें लेकर दौड़े तो जंगल में खून से लथपथ एंव बुरी तरह से जख्मी हालत में सोनिया को बमुश्किल छुड़ाया गया। गंभीर हालत में छात्रा को कुंदरकी पीएचसी पर ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने छात्रा को देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया।
इस भयानक घटना से एक बार फिर से कुंदरकी क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा की मौत की सूचना पर कुंदरकी पुलिस भी गांव में आ गई और शव के पंचनामे की र्कारवाई की।
छात्रा सोनिया की मौत पर ग्राम मुरादपुर के बच्चों में दहशत नजर आई वहीं खूंखार कुत्तों के बढ़ रहे हमलों में प्रशासन की चुप्पी पर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया।