फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खूंखार कुत्तों ने बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

Mon, 18 Jan 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले सात साल की सोबिया की जान लेने वाले कुत्तों ने रविवार को फिर एक बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्तों के आतंक से पूरा इलाका दहशत में है। रविवार सुबह क्षेत्र के ग्राम मिलक मोहम्मद जमापुर निवासी नन्हें खां का 09 वर्षीय बेटा जुबैर अपने खेत से ताऊ के पास से होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन



तभी गांव से कुछ अचानक सामने आए कुत्तों के झुंड ने जुबैर पर हमला बोल दिया। जुबैर ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई। लेकिन कोई नहीं पहुंच सका। कुत्तों ने जुबैर को बुरी तरह से नोंच डाला और सिर, गर्दन, मुंह से लेकर पूरे शरीर पर गहरे जख्म कर दिए, जिसके चलते कुछ ही देर में जुबैर की मौत हो गई।


बाद में पता लगने पर ग्रामीण पहुंचे तो जुबैर का शव खून लथपथ पड़ा मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। बालक जुबैर की जान लेने के बाद खूनी कुत्तों का झुंड जंगल में गायब हो गया। बेटे का शव देखकर उसकी मां परवीन और भाई-बहनों का रोते बिलखते बुरा हाल हो गया, जिन्हें रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे। किसान नन्हें खां के पांच बेटे-बेटियां में मृतक जुबैर सबसे बड़ा और होनहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें