फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर, ऑन कॉल रहेंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था की है। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट 24 घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें तत्काल बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन




अस्पताल की ओर से सात से 11 नवंबर तक डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक लगा दी गई है। इमरजेंसी में सुबह आठ से दोपहर दो बजे, दोपहर दो से रात आठ बजे और रात आठ से सुबह आठ बजे तक अलग-अलग डॉक्टर तैनात रहेंगे। इनके साथ फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की भी ड्यूटी लगाई गई है। दिन में चार और रात में तीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
अस्पताल प्रशासन ने आग से झुलसे मरीजों के उपचार के लिए 30 बेड आरक्षित किए हैं। सभी वार्डों और आकस्मिक कक्ष में पर्याप्त संख्या में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जले हुए मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में बर्न यूनिट भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें