फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली बार तीसरी आंख की निगरानी में धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में पहली बार धान खरीद कैमरे की निगरानी में की जा रही है। जिले के 28 सरकारी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग 15 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएंगी। अभी सोसायटी के केंद्रों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा (एफसीएस) के 28, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 1, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) के 16, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन (यूपीसीयू) के 10 और उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के 8 केंद्र शामिल हैं। धान खरीद के बीच इनमें से 28 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें एफसीएस के सभी 28 और एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। इसका मकसद खरीद प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर अंकुश लगाना है। डीएम अनुनय झा ने किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने और धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर किसान आगमन रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। एडीएम सिटी अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पहली बार कैमरे की निगरानी में धान खरीद हो रही है। यह व्यवस्था 28 केंद्रों पर की गई है।
000
रजिस्टर में दर्ज हो किसानों के नाम, वाहनों के नंबर
मुरादाबाद। रजिस्टर में केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का नाम, वाहन संख्या, आगमन की तारीख और समय अंकित किया जाएगा। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसान अपनी धान से भरी ट्रॉली लेकर कितने समय से केंद्र पर उपस्थित है। डीएम ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्रों पर धान सुखाने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त बोरों और जीपीएस युक्त परिवहन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों के लंबित सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें