फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों को फटकार, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में मरीजों को पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों को एसआईसी ने फटकार लगाई है। सभी विभागों के प्रमुख डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी गई है कि जूनियर डॉक्टरों को नियमों की जानकारी दें। जूनियर डॉक्टरों के नए बैच की काउंसिलिंग की गई है। अस्पताल प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि बाहर की दवा लिखी तो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बुधवार को अस्पताल के मेडिसिन विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र विभाग के डॉक्टरों से पूछताछ की। पर्चे पर ऐसी दवाएं लिखने के लिए भी मना किया जो प्राइवेट कंपनी की हैं और अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं हैं। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्होंने विभाग के सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय की गई कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। मंगलवार को कई मरीज जिला अस्पताल में दवा के अभाव में भटकते नजर आए। किसी को मुंह के छालों के लिए दवा नहीं मिली तो किसी को मानसिक रोग के विशेषज्ञ से परामर्श। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा गया। एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। अब ऐसा मामला संज्ञान में आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें