फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉक्टर को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित सुपर मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजीव कुमार सिंह ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 73 लाख रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन

आशियाना कॉलोनी निवासी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाने ने पेट्रोल पंप संचालक एवं ठाकुरद्वारा के शिव दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले जगवीर सिंह, ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मो. गंज फरीद नगर निवासी सुमित कुमार और ठाकुरद्वारा के ही मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर ने बताया कि छह फरवरी 2019 को तीनों आरोपी उनके पास आए और उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी इंडियन ऑयल कंपनी के उच्च अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है।
उन्होंने डॉक्टर को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का आश्वासन दिया। डॉक्टर का दावा है कि आरोपियों ने उनसे अलग अलग तारीख में चेक और नकद के रूप में 73 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस नहीं दिलाया। डॉक्टर ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 13 अगस्त 2025 की शाम डॉक्टर सैदपुर खद्दर इस्लाम नगर स्थित अपने फार्म पर मौजूद थे।
विज्ञापन

वहां जगवीर सिंह, सुमित कुमार व अन्य लोग आ गए और डॉक्टर को गोली मारने की धमकी दी। इसके अलावा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। 26 जनवरी 2026 को आरोपी फिर से उनके फार्म हाउस पर आ गए और दस लाख रुपये की और मांग की। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें