फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुदा की इबादत में झुके सिर... अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को ईद का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाह समेत जिले की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा गई। इस दौरान खुदा की इबादत में सिर झुके और देश की तरक्की, अमन-चैन के लिए दुआएं कीं। ईदगाह में दो बार ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह और शाम को हुई बारिश से ईदगाह के मैदान में पानी भर गया था। देर रात पुलिस और नगर निगम की टीमें मैदान में लगीं रही और पानी निकालने का प्रयास किया गया। शनिवार की सुबह छह बजे से ही नमाजी मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह की ओर जाने वाले चौराहों पर बैरियर लगा दिए थे।
भूड़े का चौराहा, गलशहीद चौक, डबल फाटक, लाजपत नगर तिराहे पर भी बैरियर लगाए गए थे। शनिवार की सुबह आठ बजे से पहले जो नमाजी ईदगाह मैदान में पहुंच गए थे उन्हें पहली पाली में नमाज पढ़ने दी गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बैरियर बंद कर दिए थे। हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे। जिससे ईदगाह का मैदान भर गया।
विज्ञापन

पहली पाली की नमाज संपन्न होने के बाद दूसरी पाली की नमाज साढ़े आठ बजे के बाद पढ़ाई गई। इस दौरान खुदा की इबादत में सिर झुकाकर नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। शहर नायब इमाम सैयद फहद अली ने ईद की नमाज पढ़ाई। दूसरी बार की नमाज हाफिज अनीस ने पढ़ाई। इससे पहले शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने सभी को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया।
नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद और नायब इमाम फहद अली समेत सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें