फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं, इम्युनिटी बढ़ाएं और खुद को कोरोना से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से हर कोई दहशत में है। गंभीर बीमारियों और मधुमेह, हाई ब्लड प्रेसर से पीड़ित मानसिक अवसाद का शिकार होने लगे हैं। इन लोगों को सामान्य स्वस्थ लोगों की तुलना में संक्रमण का खतरा अधिक जरूर है, लेकिन घबराने के बजाए सकारात्मक सोच के साथ संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। गंभीर बीमारियों और मधुमेह पीड़ित लोगों का प्रतिरोधक तंत्र कमजोर होता है। इसीलिए इनको खतरा भी अधिक है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर खुद को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट का व्यायाम और खानपान के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। घर से बाहर शारीरिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित कृष्णा हार्ट सेंटर के डायरेक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव सिंघल बताते हैं, संक्रमण से बचाव हमारे हाथ में हैं। मास्क के तौर पर मुंह पर रुमाल या दुपट्टा बांधना कारगर नहीं है। इससे आत्मविश्वास बढ़ जाता है, लेकिन संक्रमण का खतरा नहीं टलता है। डा. सिंघल बताते हैं, हार्ट के मरीजों को थोड़ा अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। मीठा, तला भुुना खाने से परहेज की जरूरत है। खासकर, आम का सीजन है। आम खाने से शुगर और मोटापा दोनो बढ़ता है। इससे दूरी जरूरी है। कैल्शियम, विटामिन डी और बी कांप्लेक्स के साथ हरी सब्जियां और सलाद का सेवन बढ़ाएं। डा. सिंघल बताते हैं, औसतन प्रतिदिन की टाइट 1800 से 2000 कैलोरी पर्याप्त है। संतुलित खानपान और व्यायाम से अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर संक्रमण के खतरे को टाल सकते हैं।
एपेक्स अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डा. अनुज कुमार बताते हैं, डायलिसिस के मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक जरूर है, लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। किडनी के मरीज अधिक से अधिक पानी पीयें और किडनी पर जोर डालने वाली अनावश्यक दवाओं से परहेज करें। खानपान का ध्यान रखें और सामान्य लोगों की तरह दिनचर्या गुजारें।
विज्ञापन

डिप्टी गंज स्थित बत्रा नर्सिंग होम के फिजिशियन डा. नितिन बत्रा बताते हैं, दो गज की दूरी के साथ मास्क जरूरी है। डा. बत्रा बताते हैं, 40 फीसदी शुगर के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। उम्र बढ़ने के साथ हार्ट से संबंधित बीमारी भी घेर लेती है। ऐसे मरीजों को समय पर चेकअप कराने के साथ नियमित दवा लेना जरूरी है। हर तीन महीने में एचबी ए-1 सी जरूर कराएं। खानपान से शुगर कंट्रोल में रखें। रोजाना 40 मिनट टहलें या योग करें। साइकिल चला सकते हैं। वजन नहीं बढ़ने दें और कम खाने की आदत डालें। आलू, चावल और मीठा न खाएं। मल्टी ग्रेन आटा इस्तेमाल करें, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। मल्टी ग्रेन आटा खुद पिसवा सकते हैं। इसमें तीन किलो गेहूं के साथ एक किलो चना और आधा किलो जौ शामिल करें। इससे शुगर लेबल कंट्रोल कर सकते हैं।
सर्वे में चिह्नित लंबी बीमारी से पीड़ित रोगी
---------------------
मधुमेह 682
उच्च रक्तचाव 211
कैंसर पीड़ित 12
हृदय रोग पीड़ित 97
गुर्दा रोग पीड़ित 33
------------------
कुल मरीज 1035
सर्वे में चिह्नित इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस पीड़ित
------------------------------
बुखार 77
खांसी 109
सांस लेने में परेशानी 12
-----------------------
कुल 198
- स्वास्थ्य विभाग ने कोविड 19 एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाया है। देहात क्षेत्र के आठ ब्लाकों के अलावा शहर को सात जोन में बांटा गया है। 1289 टीमों ने 70853 घरों में 356530 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) पीड़ित 198 मरीज चिह्नित हुए हैं। जबकि 1035 मरीज कैंसर, गुर्दा, हार्ट और मधुमेह के मिले हैं।
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें