फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डीएम और एसएसपी अचानक पहुंच गए स्कूल, बच्चों से पूछे सवाल.. सही जवाब पर तारीफ कर बांटी चाॅकलेट

Thu, 03 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)

सार

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर सही जवाब देने पर उन्हें टॉफी व चॉकलेट दी। डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के एक स्कूल में बच्चे से संवाद करते डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल अधिकारियों के पूरे लश्कर के साथ विकास खंड छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने यहां बच्चों से सवाल पूछ और सही जवाब देने पर बच्चों को टॉफी व चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


वहीं स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। दरअसल बुधवार को दोनों अधिकारी कांठ और छजलैट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए निकले थे। इस दौरान जब कांवड़ मार्ग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर दिखाई दिया तो दोनों अधिकारी पूरे लश्कर के साथ स्कूल पहुंच गए।

यहां कक्षा छह, सात और आठ में पहुंचकर अधिकारियों ने बच्चों से सवाल पूछे। इसी के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति को चेक किया। वहीं बच्चों के नामांकन बढ़ाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। इस दौरान यहां निरीक्षण में स्कूल भवन की स्थिति ठीक नहीं मिली, कहीं प्लास्टर टूटा था तो कहीं बच्चाें के बैठने की सीटें उखड़ी हुईं मिलीं।
विज्ञापन


वहीं पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। शौचालय भी दुरुस्त नहीं था। जिस पर उन्होंने एबीएसए, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव व प्रधान को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही अव्यवस्थाओं पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।

ग्रामीणों ने डीएम व एसएसपी से कांवड़ पथ मार्ग पर चलने वाले खनन भरे वाहनों पर अंकुश लगाने, नागमणि मंदिर के पास किए जा रहे खनन स्टॉक को सड़क से पीछे हटवाने आदि की मांग की। जिस पर डीएम ने संबंधितों को निर्देश देते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें