फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल की दो और मस्जिदों को किया जाएगा ध्वस्त, प्रशासन ने जारी किया निर्देश, यह है मुख्य कारण

Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल जिले की दो और मस्जिदों को हटाने की तैयारी चल रही है। ऐंचोड़ा कंबोह में ग्राम समाज की भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा चंदौसी मार्ग पर सरकारी जमीन पर बनी एक अन्य मस्जिद को भी हटाने के निर्देश हैं। प्रशासन पूरे स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
हयातनगर दरगाह को पीछे खिसकाते मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध तरीके से बनाई गईं संभल के हयातनगर और चंदौसी की मस्जिद ध्वस्त की जा चुकी हैं। चंदौसी की मस्जिद का मामला हाईकोर्ट में है कोर्ट ने यथास्थिति बनी रहने का आदेश दिया है। जिले में अभी दो मस्जिद और ध्वस्त की जानी हैं। इनको हटाए जाने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के नजदीक मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से ग्राम समाज की भूमि पर किया गया है। तहसीलदार की ओर से धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद ध्वस्तीकरण के लिए कहा गया लेकिन अभी मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया है।

इसी तरह से संभल के चंदौसी मार्ग पर सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को भी हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि सिरसी में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक मस्जिद से दो मीटर अतिक्रमण हटाया जाना है। इंतजामिया कमेटी से खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

सिरसी में मस्जिद का दो मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा
एसडीएम ने बताया कि सिरसी में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित मस्जिद का दो मीटर हिस्सा अतिक्रमण कर रहा है। लोकनिर्माण विभाग की नाप-तौल में इसकी पुष्टि हुई है। मस्जिद इंतजामिया कमेटी से कहा गया है कि वह खुद ही इस अतिक्रमण को हटा लें। यदि वह खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल में डाकबंगला मस्जिद को खुद ही हटाने के लिए कहा गया
संभल में चंदौसी मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के नजदीक बनी मस्जिद की पहचान डाकबंगला के नाम से होती है। प्रशासन द्वारा इस मस्जिद की देखरेख करने वाले लोगों से कहा गया है कि यह अवैध मस्जिद है और इसको खुद ही हटा लिया जाए। एसडीएम ने बताया कि अभी नोटिस जारी नहीं किया गया है।

30 फीट दूर दूसरे स्थान पर दरगाह को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही
हयातनगर में स्थित दरगाह अतिक्रमण की चपेट में आ गई थी। प्रशासन ने 20 दिन का समय दिया था। दरगाह कमेटी ने इस दरगाह को मूल स्थान से 30 फीट पीछे कराने का निर्णय लिया। रुड़की से आई टीम इस कार्य को कर रही है। इसको शिफ्ट करने में अभी 15 दिन का समय लगने का अनुमान है। जो मस्जिद ध्वस्त की गई है, उसके पीछे बने मदरसे में इस दरगाह को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह की मस्जिद ग्राम समाज की भूमि पर बनी है। उसमें धारा 67 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। हयातनगर में अवैध मस्जिद को खुद ही हटा लिया गया है। अतिक्रमण की चपेट में आई दरगाह को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।
- विकास चंद्र, एसडीएम, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें