फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तालाब में डांस, जमकर की मस्ती… डीएम-एसपी और सीओ ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

Sun, 16 Mar 2025 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया, एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी आज होली खेल रहे हैं। 14 मार्च को पूरे भारत में होली मनाई गई थी। 
विज्ञापन
डीएम-एसपी और सीओ ने खेली होली - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शांतिपूर्ण तरीके से होली खेली गई। साथ ही जुमे की नमाज भी अदा हुई। भारी पुलिस फोर्स के बीच संभल में होली का पर्व और जुमे की नमाज हुई। 
विज्ञापन


एसपी, डीएम और सीओ समेत बड़े अफसर मौके पर जुटे रहे। शहर पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। आज संभल पुलिस कर्मी होली का पर्व मना रहे हैं। 

संभल सीओ अनुज चौधरी साथी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों संग होली खेल रहे हैं। संभल के एडिशनल एसपी ऑफिस में होली खेली जा रही है। संभल सीओ अनुज चौधरी और संभल एसपी श्रीशचंद्र अलग अंदाज में दिखे। 
विज्ञापन


सीओ अनुज चौधरी जमकर डांस कर रहे हैं। एक तालाबनुमा गड्डे में होली के लिए रंग डाला गया है। इसमें सभी पुलिसकर्मी खूब मस्ती कर रहे हैं। संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया, एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी आज होली खेल रहे हैं। 14 मार्च को पूरे भारत में होली मनाई गई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें