फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रातोंरात गायब हुए यात्री शेड पर डीएम ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नानक चंद रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास विधायक महबूब अली की निधि से बना यात्री शेड रातोंरात गायब होने के मामले में जिला प्रशासन ने जांच बैठा दी है। डीएम ने पीडी डीआरडीए को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ से शेड हटाए जाने और इसके आदेश देने वाले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

करीब 7.5 लाख रुपये की लागत से बना शेड मंगलवार रात तक मौजूद था, लेकिन बुधवार सुबह पूरा ढांचा गायब मिला। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कर्मचारियों पर शेड उखाड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि ईओ ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विधायक महबूब अली ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे विधानसभा में उठाने की बात कही है। जांच में शेड हटाने का निर्णय, आदेश देने वाले और उसे ले जाने के स्थान का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारी तय होने की संभावना है।
विज्ञापन



शहर में गांधी मूर्ति से पहले विधायक महबूब अली की निधि से लगाया गया यात्री शेड दो दिन पहले रातोंरात गायब होने का मामला सामने आया है। पालिका की ओर से भी इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडी डीआरडीए को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह स्पष्ट कराया जाएगा कि शेड किस तरह और किन परिस्थितियों में हटाया गया।
-डॉ. नितिन गौड़, डीएम
-
विधायक निधि से लगाए गए यात्री शेड के मामले में ईओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उनसे शेड के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने और मामले का परीक्षण कराने को कहा गया है। यह भी जांच की जाएगी कि यात्री शेड किस तरह हटाया गया और उसे हटाने के निर्देश किसने दिए थे। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
-शशि भूषण पाठक, एसडीएम

सड़क का मालिक ही देता है अनुमति

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सड़क किनारे यात्री टिनशेड लगाने या हटाने की अनुमति उसी विभाग अथवा संस्था के स्तर से दी जाती है, जिसके अधीन संबंधित सड़क होती है। विभाग का कहना है कि सड़क की जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण या यात्री सुविधा से जुड़ा ढांचा बिना अनुमति नहीं लगाया या हटाया जा सकता। शहर में नानकचंद रोड नगर पालिका की है। वही यात्री टिनशेड के संबंध में बता सकते हैं।
........
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति की ओर से पत्र दिया गया था। इसमें बताया गया था कि यात्री शेड गल चुका है और उसमें करंट भी उतरता है। किसी तरह की जनहानि न हो, इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यात्री शेड को उतरवाया गया है।
विज्ञापन

-शशि जैन, अध्यक्ष नगर पालिका अमरोहा
......

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें