फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम और एसएसपी भी पहुंचे मुंडिया जैन गांव

Thu, 18 Sep 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल बुधवार सुबह मुंडिया जैन गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सभी छह मृतक मजदूरों के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। मृतकों के आश्रितों के परिवार की गुजर बसर के बारे में भी जानकारी ली। डीएम और एसएसपी ने स्थानीय एसडीएम और सीओ से भी बात कर जरूरी जानकारी जुटाई। उधर एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह बुधवार सुबह लगभग छह बजे ही मुंडिया जैन गांव पहुंच गए। एसडीएम और सीओ के बुलावे पर सोनकपुर थाना प्रभारी और तहसीलदार बिलारी भी गांव पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने सभी छह मृतकों का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस और राजस्व कर्मियों को अलग अलग चौराहों पर तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

मुंडिया जैन गांव में सभी छह मृतकों का श्मशान में अंतिम संस्कार करने के लिए जागरूक ग्रामीणों ने जनसहयोग से उपले इकटठे किए। जिन छह मजदूरों की हादसे में मौत हुई है वह सभी गरीब परिवारों के हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं। ग्रामीणों ने सोचा कि बारिश के मौसम में श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए अधिक उपले और लकड़ी की जरूरत पड़ेगी। यह सोचकर जागरूक ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गांव में घूमकर उपले इकटठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें