फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दूधिया रोशनी से नहाया मुरादाबाद, दीपोत्सव पर जमकर आतिशबाजी, आप भी देखें उमंग की तस्वीर

Sun, 12 Nov 2023 06:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा महानगर रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हो गया है। इसके साथ ही आतिशबाजी का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर मुरादाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। लोगों ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा की। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक घर रोशनी से सराबोर रहे। लगातार आतिशबाजी का भी जोर चल रहा है। रविवार सुबह से ही लोगों ने बाजार से मिष्ठान, फूल, गन्ना, आतिशबाजी की खरीदारी की। घरों में चौकी बनाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन


शाम होते ही लोगों ने घरों को दीयों और मोमबत्ती से रोशन किया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों और लोगों ने घरों में पूजा अर्चना कर मां महालक्ष्मी से धनधान्य का आशीर्वाद मांगा। महानगर में शाम होते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। दीपावली पर्व पूरे उल्लास, उमंग व धूमधाम से मनाया जा रहा है।


मकान, दुकान, प्रतिष्ठान  रंग-बिरंगी लाइटों, मोमबत्तियों, लड़ियों व दीयों की रोशनी से जगमग हो रही हैं। लोगों में दिवाली को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। एक-दूसरे को जहां दीपावली पर्व की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया के वाट्सअप व फेसबुक और एक्स आदि प्लेटफार्मों पर बधाई का दौर चला। सुबह से दोपहर बाद तक जहां घरों की साज-सज्जा और लोगों द्वारा दीपावली के सामान की खरीदारी का दौर चला।


शाम होते ही घर-घर में गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। हर घर, हर कोना अंधियारे से दूर होकर रोशनी से सराबोर था। भक्तिमय माहौल के बीच हर मंदिर, हर घर में लक्ष्मी पूजन की धूम थी। गली-मोहल्लों में लड़ियों की रोशनी से घर जगमगा रहे थे।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बेहद सक्रिय रही। विशेषकर शहर पुलिस की निगाह चप्पे-चप्पे पर थी। सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थानों के अलावा ज्यादातर स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। शहर की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए। भीड़ भाड़ के माहौल से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी अत्यधिक मुस्तैद देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें