फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: घर पहुंचने के लिए पीतल नगरी बस अड्डे पर उमड़ा सैलाब, बस अड्डों पर भाग दौड़ करते रहे लाेग

Mon, 13 Nov 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ के चलते बसों में चढ़ने के लिए मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से लगातार बसों की स्थिति अपडेट की जा रही थी। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मुसाफिरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दीये जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर घर जाने के लिए पीतल नगरी बस अड्डे पर शनिवार और रविवार को को यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बस अड्डे पर भीड़ का जमावड़ा देर रात तक रहा। त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ के चलते बसों में चढ़ने के लिए मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। बस अड्डे पर सवारियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ा। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिसके चलते पीतल नगरी बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार के चलते लंबी दूरी की बसों में ज्यादा यात्री रहें। पीतल नगरी बस अड्डे पर शाम से रात 12 बजे तक ज्यादा भीड़ रही। पीतल नगरी से लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा, हल्द्वानी, बदायूं, बरेली, गोरखपुर रूट के लिए यात्री ज्यादा रहे। बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से लगातार बसों की स्थिति अपडेट की जा रही थी, लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मुसाफिरों को परेशानी हुई।


मुरादाबाद जोन क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है। लंबी दूरी पर बसों की व्यवस्था के साथ ही पड़ोसी शहरों के लिए आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा और भैया दूज पर हजारों की संख्या में यात्रियों के आने जाने के कारण परिवहन निगम ने पुख्ता व्यवस्था की है।

छठ पूजा और भैया दूज पर इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, धामपुर, नगीना, नजीमाबाद, देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, नूरपुर
  • पीतल नगरी बस अड्डे से आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, हल्दानी, रामनगर, कनकपुर, बदायू, बरेली आदि रूटों पर चलाया जाएगा
विज्ञापन

रोडवेज बस पेट्रोल पंप के छज्जे से टकराई

शनिवार दोपहर को पीली कोठी के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। मुरादाबाद बस अड्डे से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस पीली कोठी के पास पेट्रोल पंप के छज्जे से जा टकराई। इससे बस का छट फट गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

मुरादाबाद बस अड्डे से सहारनपुर डिपो की बस दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर के लिए निकली। बस अनियंत्रित होकर पीली कोठी के पास एक पेट्रोल पंप के छज्जे से जा टकराई। इससे बस का टीन फट गया। राहगीर किसी तरह से बचे। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बस में लगभग 35 यात्री बैठे हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें