फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेईई मेन में दिव्यांश ने लहराया मुरादाबाद का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी सतीश जोशी के बेटे दिव्यांश जोशी ने जेईई मेन में मुरादाबाद का परचम लहराया है। उन्होंने सीआरएल 89 प्राप्त की है। गणित व भौतिकी में उन्होंने 100 परसेंटाइल अर्जित किए हैं। अब वह अपने सपने के मुताबिक जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दिव्यांश ने 99.997 एनटीए स्कोर किया है। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। इसके लिए पिछले दो साल से कांठ रोड स्थित स्कॉलर्स डेन कोचिंग सेंटर में जेईई की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस बार उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी दी हैं। उनके पिता सतीश जोशी क्षेत्रीय उप वन अधिकारी हैं। दिव्यांश ने बताया कि गणित ने उन्हें बहुत रुचि है, इसलिए आईआईटी जाकर इंजीनियरिंग करने का सपना देखा। सुबह से शाम तक कोचिंग के बाद वह घर पर भी सेल्फ स्टडी करते थे। तैयारी के दौरान मोबाइल व सोशल मीडिया को समय न देना उनकी सफलता का बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि तैैयारी के दौरान उन्होंने कई पार्टियां छोड़ दीं। परीक्षा होने के बाद ही शादी-पार्टी में जाना शुरू किया। पिता ने बताया कि वह बेटा पढ़ाई में शुरुआत से होनहार है। उसकी रुचि के मुताबिक इंजीनियर बनाना चाहते हैं। स्कॉलर्स डेन के प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर ने छात्र व उसके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के कई छात्र जेईई एडवांस में बैठने के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें