फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएफए की जिलाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला थाने में पीएफए (पीपल फॉर एनिमल्स) की जिलाध्यक्ष करुणा शर्मा के खिलाफ 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कराने वाली महिला ने अभद्रता करने और धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद समाजवादी बिल्डिंग निवासी शिवानी वर्मा ने बताया कि नया मुरादाबाद सेक्टर 15-ए टॉवर-ए निवासी करुणा शर्मा उनके फ्लैट के बराबर में रहती हैं। वह खुद को मेनका गांधी की संस्था पीएफए का अध्यक्ष बताती हैं। आरोप लगाया कि वह स्ट्रीट डॉग लाकर सोसायटी में रखती हैं, जो बच्चों को काटते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर करुणा शर्मा ने गाली-गलौज और अभद्रता की। वह कई लोगों पर केस दर्ज चुकी हैं।
शिवानी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को स्ट्रीट डॉग उनके बच्चों पर भौंक रहे थे और काटने की कोशिश की। शिकायत करने पर करुणा शर्मा धमकाते हुए कहा कि जब दस हजार रुपये मिलेंगे तभी कुत्ते यहां से जाएंगे। आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह उनके परिवार से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर चुकी हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें