आज जिला कांग्रेस कमेटी की होगी घोषणा
- मिशन कंपाउंड में बुलाई गई बैठक में पदाधिकारियों को दिए जाएंगे प्रमाणपत्र
- कमेटी में 24 सचिव, 18 महासचिव और 9 उपाध्याक्ष शामिल किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। चार महीने बाद आज (रविवार) जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार की घोषणा होगी। मिशन कंपाउंड में बुलाई गई बैठक में नए पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कमेटी में 24 सचिव, 18 महासचिव, 9 उपाध्यक्षों को जगह मिलेगी।
तीन जुलाई को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए गए थे। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की जगह असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी की जगह अनुभव मेहरोत्रा को कमान सौंप दी गई थी। पिछले महीने महानगर कमेटी का विस्तार कर दिया गया, लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार नहीं हो सका था। अब संगठन का विस्तार कर लिया गया है। जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि पीलीकोठी स्थित मिशन कंपाउंड में बैठक बुलाई गई है। बैठक में पदाधिकारियों को नियुक्तपत्र सौंपा जाएगा।