फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठकः सपा विधायकों का सियासी बहिष्कार या तकरार, मुरादाबाद सांसद ने की अध्यक्षता, विधायक रहे गायब

Wed, 08 Apr 2026 08:26 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सपा सांसद रुचिवीरा की अध्यक्षता में हुई दिशा बैठक में जिले के सभी छह विधायक गैरहाजिर रहे। इसमें सपा के चारों विधायक भी शामिल हैं। इस गैरमौजूदगी को लेकर सियासी बहिष्कार, गुटबाजी और अंदरूनी तकरार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि विधायकों ने अलग-अलग कारण बताए लेकिन लगातार बैठकों से दूरी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक न होने के संकेत दे रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दिशा की बैठक में सपा सांसद रुचिवीरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से सपा सांसद रुचिवीरा की अगुवाई में मंगलवार को हुई दिशा की बैठक से जिले के सभी छह विधायकों की दूरी चर्चा का विषय बन गई। इससे पहले भी विधायक गण दिशा की बैठकों से किनारा करते रहे हैं लेकिन सपा सांसद की अध्यक्षता वाली बैठक होते हुए भी सपा के चारों विधायकों का बैठक में न आना बड़े सवाल के रूप में सदन से बाहर आया।

विज्ञापन


सपाइयों के खेमों में इसे सियासी बहिष्कार और तकरार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि विधायकों ने बैठक में शामिल न होने का अलग-अलग कारण बताया है। सर्किट हाउस में मंगलवार को सपा सांसद रुचिवीरा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियाें को शामिल होना होता है।

इस बैठक में मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को भी आमंत्रण होता है। जनप्रतिनिधियों की बात करें तो एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त और एमएलसी गोपाल अंजान बैठक में शामिल हुए। दोनों एमएलसी बैठक में देरी से पहुंचे और बैठक खत्म होने से पहले ही चले भी गए।
विज्ञापन


लेकिन इस बैठक में जिले का कोई विधायक शामिल नहीं हुआ। जिले में भाजपा के दो विधायकों की गैरहाजिरी को सपा सांसद की अध्यक्षता के कारण खुद को बैठक से दूर रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है लेकिन सपा के चार में से एक भी विधायक का न आना कानाफूसी से लेकर तरह-तरह की चर्चाओं को हवा दे रहा है।

कोई इसे सपा की गुटबाजी का नतीजा बता रहा है तो कोई सियासी तकरार का हवाला दे रहा है। इससे पूर्व इस साल 12 जनवरी को हुई बैठक में भी सपा के विधायक शामिल नहीं हुए थे। वहीं, पिछले साल पांच मई को हुई बैठक में सिर्फ देहात विधायक पहुंचे थे।

इस बार की बैठक में न आने के पीछे सपा विधायकों में से किसी ने लखनऊ की मीटिंग का हवाला दिया तो किसी ने समर्थक के यहां माैत का। फिलहाल विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़ी इस महत्वपूर्ण बैठक में सपा विधायकों की गैरमाैजूदगी इतना तो स्पष्ट कर रही है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Trending Videos

विधायकों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है। बतौर सांसद मेरी भी जनता के प्रति जवाबदेही है। मैं अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश करती हूं। उन्हें भी करनी चाहिए। सभी जनप्रतिनिधि हैं, उनका दायित्व है कि वह दिशा की बैठक में जनता के मुद्दों को रखें। बैठक में नहीं आने का सवाल उनसे पूछा जाए, वही इसका सही जवाब दे पाएंगे। - रुचिवीरा, सपा सांसद

लखनऊ में मीटिंग थी। इसलिए वहां जाना पड़ा। मुरादाबाद में रहता तो दिशा की बैठक में जरूर शामिल होता। - नासिर कुरैशी, देहात विधायक

क्षेत्र में एक समर्थक के पिता की माैत हो गई थी। जानकारी मिलने पर वहां जाना पड़ा। इस वजह से दिशा की बैठक में नहीं पहुंच सका। - नवाबजान, ठाकुरद्वारा विधायक

रविवार को मेरी भतीजी की शादी थी। उसी में व्यस्त रहा। बैठक के संबंध में पीडी ने फोन किया था लेकिन कोई पत्राचार नहीं किया गया। - मोहम्मद फहीम, बिलारी विधायक
विज्ञापन

मुझे बैठक की जानकारी सोमवार को मिली। मंगलवार को मूंढापांडे और कुंदरकी ब्लाॅक में मेरे पहले से कार्यक्रम लगे थे। इसलिए दिशा की बैठक में शामिल नहीं हो सका। पहले से जानकारी मिलती तो अपने दोनों कार्यक्रम आगे बढ़ा देता। - रामवीर सिंह, कुंदरकी विधायक

मैं क्या, कोई भी विधायक बैठक में नहीं पहुंच पाया। इसमें केंद्र की योजनाओं की समीक्षा होती है। इसका विधायकों से कोई खास लेनादेना नहीं होता है। - कमाल अख्तर, कांठ विधायक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें