फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर में हाईवे पर जाम की समस्या पर हुआ मंथन

Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में हाईवे पर दिन के समय में लगातार लग रहे जाम के समाधान को लेकर आखिरकार पुलिस प्रशासन गंभीर हुआ। रविवार शाम थाना परिसर में अमन कमेटी सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इस दौरान हाईवे पर जाम लगने की वजह और इस समस्या के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिलारी नगर में बस स्टेंड, गांधी पार्क,महाराणा प्रताप चौक आदि ऐसे इलाके हैं जो हाईवे पर होने की वजह से अक्सर जाम लगने से घिर जाते हैं। थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह की ओर से थाना परिसर में बुलाई गई बैठक में अमन कमेटी, व्यापार मंडल, भारतीय किसान यूनियन, निजी बस यूनियन आदि के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में सर्किल के सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे पर जाम लगने की समस्या के समाधान के लिए नागरिकों का सहयोग मिलना जरूरी है।
सीओ ने कहा कि गांधी पार्क और महाराणा प्रताप चौक के पास किसी प्रकार के वाहन और ठेले खड़े नहीं होने चाहिए। परिवहन निगम की बसों के चालक बसों को बस स्टैंड के सामने हाईवे पर रोकने की बजाए बस स्टैंड के अंदर लेकर जाएं। निजी यात्री बसें और अन्य निजी यात्री वाहन अपने निर्धारित स्थान से एक एक करके बस स्टैंड की ओर आएं तथा सवारी बैठाने के लिए सड़क के एक ओर खड़ा होने चाहिए। सीओ ने नगर के व्यापारियों से आहवान किया कि वह अपनी दुकानों का सामान निकाल बाहर सड़क पर न रखें।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई कि दिन में बिलारी नगर में निजी यात्री वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाए। नगर में ई रिक्शा की बढ़ती भीड़ कम करने के लिए ई रिक्शा खड़े करने के लिए जगह निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह और संचालन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने किया। बैठक में सुरेश गुप्ता फाइन, सिद्धार्थ शेखर, विकास गुप्ता सराफ, सलीम अंसारी, दुष्यंत चौहान, अभिनव चौधरी, घनश्याम गुप्ता, हारुन जफर, नोमान जमाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें