फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीआईओएस ने जारी किए एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गत सप्ताह निजी स्कूलों की फीस, पुस्तकों व यूनिफॉर्म को लेकर हुई बैठक के निर्देश डीआईओएस ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिए। उनका कहना है कि विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही प्रति वर्ष किताबों में बदलाव न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को कलक्ट्रेट में आयोजित की गई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक एडीएम सिटी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। डीआईओएस ने बताया कि शिकायत मिली थी कि स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करवाई जा रही थी। इसके बाद समिति ने कहा कि एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध पुस्तकों को डाउनलोड किए जाने के लिए लिंक एवं वेबसाइट को नोटिस बोर्ड व विभिन्न माध्यमों से प्रचार कराकर पढ़ाई करवाई जाए। जिन विषयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं हैं, उन विषयों का शिक्षण कार्य निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से कराया जा सकता है। एडीएम सिटी ने स्कूलों को निर्देश दिए कि किसी छात्र-अभिभावक को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए स्कूलों द्वारा बाध्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एनईपी 2020 के अनुसार यदि पाठ्यक्रम में परिवर्तन की आवश्यकता हो तब ही पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया जाए। प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम नहीं बदला जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य-विद्यालय संचालक पाठ्यक्रम में तब तक कोई परिवर्तन नहीं करेंगे, जब तक संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम में परिवर्तन न कर दिया जाए। किताबों, जूता-मोजा को निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए बाध्य न करने को कहा है। बैठक में अभिभावकों को तिमाही के साथ मासिक फीस जमा करने का विकल्प देने, इस सत्र में यूनिफॉर्म न बदलने आदि के निर्देश दिए गए।
वर्जन...
जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में लिए गए फैसले का सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से पालन करना है। जो स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें