मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के सेल फॉर डिफरेंटली एबेल्ड स्टूडेंट्स एंड सोशियो-इकॉनोमिकली डिस्एडवांस्ड ग्रुप्स (एसईडीजीज) की ओर से ‘एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। यह व्याख्यान इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी विषय पर आधारित था।
कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति महेंद्र प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि बौद्धिक दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ाएं। व्याख्यान के दौरान गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी, दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर में कार्यरत वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. संतोष कुमार शाह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष व स्कूल ऑफ साइंसेज के निदेशक बीके सिंह ने कुबेर का पौधा भेंट करते हुए मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश पाल, आयोजन सचिव व जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राहुल कुमार, संजीव मौर्य, डॉ स्मिता ज्योति, संध्या शर्मा का विशेष योगदान रहा।