फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, चालक गंभीर

Tue, 18 Aug 2020 04:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नूरपुर-छजलैट मार्ग पर ट्रक और निजी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


दुर्घटना में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बस में फंसे चालक को केबिन काटकर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने फिलहाल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें