फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होली पर धनौरा तहसील को चार सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। होली के त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम चंद्रकांता ने तहसील क्षेत्र को थानावार चार सेक्टर में बांटा है। वहीं, सेक्टर अधिकारी तैनात किए हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। उन्होंने शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि रमजान व चुनाव के दौरान होली का त्योहार बेहद संवेदनशील हो गया है। उन्होंने बताया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तहसील क्षेत्र को थानावार चार सेक्टर में बांटा गया है। तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को थाना धनौरा, नायब तहसीलदार धनौरा वीपी सिंह को थाना बछरायूं, राजपाल सिंह नायब तहसीलदार गजरौला को थाना गजरौला व पशु चिकित्साधिकारी गजरौला को थाना रजबपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने सर्किल की पुलिस को अपमिश्रित शराब की बिक्री को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी स्थान पर होली जलाने को लेकर विवाद है तो उसका समय पूर्व निपटारा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें