फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भगवान राम और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साहू स्ट्रीट स्थित माता श्री अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा व्यास बृजेश गोस्वामी ने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव के प्रसंगों का वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि ध्रुव की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प जीवन में लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा देते हैं, जबकि प्रह्लाद का चरित्र विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने भगवान विष्णु के वामन अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म और सत्य की स्थापना का महत्व बताया।
कथा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म और भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संरक्षक प्रमोद कुमार अग्रवाल और विजय कुमार अग्रवाल का व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य यजमान श्याम अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विधु सिंघल और प्रबंधक शरद वार्ष्णेय, विनय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें