फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रद्धालुओं ने प्रभु ईशु के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के चर्चों में गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए ईसाई समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। सिटी मेथोडिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यीशु मसीह द्वारा बोले गए पहले वचन को स्मरण करते हुए क्षमा करने का गुण वचन जीवन में ग्रहण करने की शिक्षा दी।
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर पीली कोठी, दांग, सेंट मेरी स्कूल समेत अन्य चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सिटी मेथोडिस्ट चर्च दांग में गुड फ्राइडे की आराधना का आयोजन किया गया। पादरी जौन एसिसन ने प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैसे प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपनी जान दी। इस दौरान प्रभु यीशु द्वारा बताए गए सात वचनों पर प्रकाश डाला गया।
रोहित मेसी ने कहा कि पहला वचन है कि हे पिता इन्हें क्षमा करें। अलका निशा ने कहा कि दूसरा वचन है कि तू आज ही मेरे साथ फिरदौस में होगा। तीसरा वचन हे नारी देख मैं तेरा पुत्र हूं। शाऊल मुराद ने बताया कि हे मेरे परमेश्वर चौथा वचन है। पादरी अनमोल का कहना है कि मैं प्यासा हूं पांचवां वचन है। छठा वचन पूरा हुआ और सातवां वचन हे पिता मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में सौंपता हूं है। कार्यक्रम का संचालन पादरी अनमोल मैंसल ने किया। इस कार्यक्रम में एलिक मसीह, दीपक मसीह, सुबिना, सुरेश पी लाल, अखिलेश, आशु, रोहन, इंद्रजीत, कपिल नवनीत का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

00
श्रद्धालुओं ने निकाली क्रूस यात्रा
मुरादाबाद। गुड फ्राइडे पर सेंट एंथोनी चर्च में श्रद्धालुओं ने क्रूस यात्रा निकाली। मसीहा समाज के लोगों ने हाथों में क्रूस लेकर उपवास और प्रार्थना के साथ यीशु के दुख भोग और क्रूस के रास्ते पर चलने वाली शोभायात्रा में भाग लिया। इसमें सबसे आगे एक बड़ा क्रूस था, जिसके पीछे श्रद्धालु छोटे-छोटे क्रूस लेकर प्रार्थना करते हुए चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रुककर प्रभु यीशु के वचनों का स्मरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चर्च की परिक्रमा भी की। इसके साथ ही कुछ श्रद्धालुओं ने ईशु के कदम चूमे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें