फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अखंड दीप शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के द्वारा निकाली जा रही अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा शनिवार को कांठ तहसील क्षेत्र के गांव कुचावली पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति और कलश के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शांतिकुंज के द्वारा यहां पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विश्व शांति और अपने-अपने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ आहुति दी। यहां पुरोहितों द्वारा श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व भी बताया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चौधरी ऋषिपाल सिंह, ग्राम प्रधान शशिवाला, पूनम चौधरी, रविता देवी, गीता देवी, रित कुमारी, प्रियंका, सुखवीर सिंह, हरिराज सिंह, खेमराज सिंह, जयप्रकाश शर्मा, कैशव शर्मा, ऋषिराज सिंह, यशपाल सिंह, जबर सिंह, रणवीर सिंह, रनजीत सिंह, राकेश सिंह, नरेंद्र गुप्ता, मदनपाल सिंह, ओमकार सिंह, कमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें