फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण से नगर में स्योहारा मार्ग पर पूरे दिन लगा रहा जाम मुख्यमंत्री के आदेश को लागू कराने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं

Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अतिक्रमण से शनिवार को नगर में स्योहारा मार्ग पर पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनवरी से सड़कों पर किसी भी तरह का बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड आदि का संचालन न होने के आदेश दिसंबर में जारी किए थे। लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। इस स्थिति के चलते नगर में स्योहारा रोड पर बाबू रामपाल द्वार के पास अवैध रूप से निजी बस स्टैंड चल रहा है। इसी तरह कमालपुरी चौराहे पर भी निजी बस स्टैंड और ई-रिक्शा का स्टैंड का संचालन हो रहा है। कदीर तिराहा पर डीसीएम स्टैंड और तिकोनिया पर निजी बस स्टैंड चल रहे हैं। इसके अलावा स्योहारा मार्ग पर लोगों ने खोखे आदि रखकर और अन्य तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। इस स्थिति के चलते इस मार्ग की सड़क की चौड़ाई सिकुड़ गई है। इस कारण यहां पर जाम लगता रहता है। शनिवार को भी इस स्थिति के चलते यहां पर पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। यह सड़क कांठ होकर दिल्ली जाने वाली सड़क और देहरादून हरिद्वार की मार्ग से भी जुड़ी हुई है। इसलिए अतिक्रमण के कारण यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय लोक दल ने भी करीब एक माह पूर्व स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण और जाम की समस्या को उठाया था। जाम की समस्या को दूर करने के लिए वहां पर डिवाइडर की मांग की थी लेकिन उसे पर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। शनिवार को पुलिस के अधिकारी कपड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचे लेकिन अवैध स्टैंड पर कोई कार्रवाई नहीं की। फोटो 10 ठाकुरद्वारा नगर में स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण से लगा लंबा जाम संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें