कांठ। नगर के मोहल्ला माननगर स्थित श्री कमलेश्वर भगवान वाल्मीकि मंदिर पर सोमवार से महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
यहां पहले दिन सोमवार की रात नवयुवक वाल्मीकि कमेटी के द्वारा मां भगवती के 32वें भव्य जागरण कराया गया। जिसका मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष/नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी राजपाल सिंह प्रजापति ने विधिविधान से देवी की अखंड जोत को प्रजवलित कर किया। जागरण के दौरान गायक कलाकरों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। जागरण के बीच-बीच में कलाकरों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। जिन्हें देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। व्यवस्था में नवयुवक वाल्मीकि कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, महामंत्री सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपकोषाध्यक्ष कुलवंत सिंह, सुजीत कुमार वाल्मीकि, अजय कुमार वालमीकि, रवि कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, रमनदीप, राहुल, लकी, आशीष, गौरव कुमार, नितिन कुमार, सोनू, सुमित कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार आदि रहे।