फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दादा मियां के उर्स में कव्वाली सुनकर झूमे अकीदतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला पैंठ बाजार में करमअली शाह दादा मियां की दरगाह पर चल रहे वार्षिक उर्स के तीसरे दिन रविवार को कव्वाल पार्टियों ने अपने कलाम पेश किए। इस दौरान कव्वाली सुनकर अकीदतमंद जमकर झूमे। उधर, दादा मियां दरगाह पर चादरपोशी करने के लिए दिनभर अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नैनीताल से आए सारिक चिश्ती कव्वाल और उनके साथियों ने दादा मियां की शान में कलाम पेश किए। बच्चा कव्वाल अहद वारसी और उनके साथियों ने दरगाह पर उर्स में नात, मनकवत और कव्वाली पेश की। बच्चा कव्वाल की कव्वाली सुनकर अकीदतमंदों ने उसका खूब उत्साहवर्धन किया। कव्वाली सुनने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ जुटी रही।
दरगाह कमेटी के सेक्रेटरी सरफराज हुसैन सैफी के साथ कमेटी सदस्यों हाजी शाहिद हुसैन बाबा, डॉ. सुहैल बिन असगर, मोहम्मद आलम पप्पू, सूफी इकबाल अंसारी, कमर अली, मुशर्रफ अली, गफ्फार अंसारी, वकील फारुखी, अशरफ सैफी आदि ने करम अली शाह की दरगाह में चादरपोशी कर दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

रविवार शाम दरगाह के निकट ही फातिहा लगाने के बाद लंगर बांटा गया। दरगाह के निकट वाले खाली मैदान में उर्स के मौके पर तबर्रुख, चादरें, टोपी, खेल खिलौने आदि की दुकानें लगी हुई थीं। रात्रि में दरगाह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन



फोटो परिचय-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें