फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेढ़ साल पहले एमडीए में शामिल हुए 71 गांवों में ठहर गया विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए में डेढ़ साल पहले शामिल हुए मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जिले के 71 गांवों के लिए अभी तक मास्टर प्लान नहीं बन पाया है। नक्शा पास नहीं होने से इन क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। क्योंकि बगैर नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने 25 जून 2024 को सीमा विस्तार के तहत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) में 71 गांवों को शामिल करने की मंजूरी दी थी। इसमें सदर तहसील के 34 गांव, कांठ तहसील के 18 गांव, अमरोहा जिले के 16 और संभल के तीन गांव शामिल थे। इससे पहले एमडीए का मुरादाबाद जिले में 390 वर्ग किलोमीटर तक का ही दायरा था। सीमा विस्तार के बाद इसके दायरे में 146 वर्ग किलोमीटर का और इजाफा हुआ है। अब एमडीए का दायरा 536 वर्ग किमी हो गया है।
000000
पिछली बोर्ड बैठक में उठा था मास्टर प्लान का मुद्दा
पिछली बोर्ड बैठक में सदस्य राजू कालरा ने एमडीए में शामिल कराए गए 71 गांवों के लिए मास्टर प्लान बनाने का मुद्दा उठाया था। बताया था कि लोगों को दुकान और मकान बनाने में परेशानी हो रही है। बोर्ड में शामिल अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि तीन माह में मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा। पर अबतक मास्टर प्लान बनाने के लिए कोई एजेंसी तय नहीं हो सकी है। अभी भी लोग निर्माण कार्यों को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

000000


एमडीए सीमा में शामिल मुरादाबाद तहसील के 34 गांव
बारीपुर, गिंदौड़ा, धनुपुरा, ककरघटा, चक गिंदौड़ा, पलूपुरा घोसी, लोधीपुर राजपूत, नगला बनबीर, सकटू नगला, खरगापुर जगतपुर, मदनापुर, नरखेड़, गोविंदपुर खुर्द, बीरपुरथान, दलपतपुर, हरसैनपुर, नियामतपुर इकटोरिया, सिरसा खेड़ा, चमरुवा, दौलारा, हला नगला, खानपुर लक्खी, भदासना, ताहनायक, सिहोराबाजे, मूंढापांडे चक फरचंद अली, मूंढापांडे, दोलारी, सैजना, मनकारा, मूंढापांडे चक दफे सिंह, बरबारा खास मुस्तहकम, गनेशघाट मुस्तहकम और सेहरिया शामिल हैं।
00000
कांठ तहसील के 18 गांव
इसी प्रकार कांठ तहसील के सदरपुर मतलबपुर, भीकनपुर असदलपुर, कथायन, कूडाखाना, अथाई उर्फ अथायन, कूरी रवाना, खलीलपुर अमरू, पचौकरा खानपुर, नजरपुर, कुचावली, शुक्ला उर्फ शुम्ला, किशनपुर, कूड़ामीरपुर, जलालपुर मुंडा नगला, शाहपुर मुबारकपुर, लदावली, मधपुरी, चक जोगवाली, चक सिकरिया उर्फ खैड़िया, मौढ़ा गांव शामिल हैं। वहीं संभल जिले के तीन गांव पैतियामाफी, मालपुर उर्फ मल्हपुर और इटाला माफी गांव को एमडीए में शामिल किया गया है।
00000
अमरोहा के 16 गांव
ढकिया नगर पंचायत, दीपपुर, चक पायती उर्फ गौसपुर, करनपुर, अमेढ़ा, चकदीपपुर, बुढ़नपुर सड़क, फतेहपुर मंजरा जिवाई, जिवाई, चौधरपुर, सलेमपुर नवादा, पायतीकलां, नौरंगी, पतेई खालसा, औरंगाबाद, सिरसा मोहन गांव शामिल हैं।

.....
कोर्ट
एमडीए में शामिल 71 गांवों का मास्टर प्लान बनाने के लिए चर्चा की गई है। करीब तीन माह में मास्टर प्लान बनने की संभावना है।- अनुभव सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए मुरादाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें