केजीके कालेज एफओबी का पुराना ढांचा रविवार को ढा दिया गया। जबकि नये पुल के लिए दो गार्डर डाल दिए गए हैं। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक ब्लाक लेकर पुल पर रेलवे टीम ने कार्य किया। इस दौरान ट्रेनें प्लेट फार्म नंबर पांच की बजाए एक और दो नंबर से होकर गुजारी गईं। इसके अलावा मंडल में बुनकी और नगीना के बीच स्थित पुल पर भी गार्डर डालने का कार्य किया गया।
सवा दो साल पुराने केजीके कालेज फुट ओवर ब्रिज को रेलवे मुख्यालय की टीम ने दो साल पहले जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद पुल को बंद कर दिया गया था। पंद्रह दिन पहले रेलवे टीम ने ब्लाक लेकर प्लेट फार्म नंबर एक और दो पर कार्य किया गया था। पुराने पुल के ढांचे को ढा कर नये पुल के लिए छह गार्डर डाले गए थे।
एक और दो नंबर पर आने वाली ट्रेनों को चार और पांच नंबर प्लेट फार्म से गुजारा गया था। रविवार को प्लेट फार्म नंबर पांच पर कार्य किया गया। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक ब्लाक लेकर कार्य किया गया। पुराना ढांचा ढा दिया गया है। जबकि नये पुल के लिए दो गार्डर डाले गए हैं।
इसके अलावा बुनकी और नगीना के बीच स्थित पुल पर भी कार्य किया गया। सात घंटे का ब्लाक लेकर कार्य किया गया। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा।