फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज नहीं आएंगे डिप्टी सीएम, अब 31 को होगा अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बृहस्पतिवार को शहर आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इसके कारण अब प्रकाशनगर चौराहे पर स्थापित महान समाजसेविका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण 29 के बजाय 31 मई को होगा। पहले डिप्टी सीएम प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करनी थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी। वहीं सुबह 11:35 बजे प्रकाशनगर चाैराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था। फिर उन्हें पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अचानक उनके आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया।
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के चलते ही चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने के बाद छत निर्माण और पत्थर लगाने का काम तेजी से पूरा किया गया। प्रतिमा की फाउंडेशन पर डिप्टी सीएम के नाम का पत्थर भी लगने के लिए पहुंच गया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम टलने के बाद अब प्रतिमा का अनावरण अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के दिन यानी 31 मई को किया जाएगा। इस दिन भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। हालांकि, अतिथि काैन होगा, अभी यह तय नहीं है। नगर आयुक्त ने बताया कि चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। 30 मई तक इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें