फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने विभागीय कार्य करने में लापरवाही करने पर दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एक लेखपाल पर शिकायतकर्ता को धमकाने तथा दूसरे लेखपाल पर वारिसान प्रमाण पत्र बनाने में देरी का आरोप है। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल 98 शिकायतें आईं, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने बताया कि दिवस में आईं सभी शिकायतों का 15 दिन के भीतर गुणवत्तापरक निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खंडुआ गांव निवासी विधवा वीरवती समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया कि संयुक्त खाते वाली भूमि के अंश विभाजन को लेकर चल रहे मुकदमे में राजस्व परिषद न्यायालय द्वारा पारित आदेश का तहसील के अधिकारी अनुपालन नहीं करा रहे हैं। वीरवती के बेटे राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि समाधान दिवस में शिकायत करने से नाराज हल्का लेखपाल उसे धमका रहे हैं। इस मामले में डीएम ने खंडुआ हल्के पर तैनात लेखपाल तफ्सीर खान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। हालांकि संबंधित लेखपाल ने शिकायतकर्ता महिला और उसके बेटे के आरोप को निराधार बताया।
ढकिया नरु गांव निवासी मनीषा सिरोही ने बताया कि उसके पिता के वारिसान प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही लेकिन हल्का लेखपाल अपनी जांच रिपोर्ट लगाने में लापरवाही करती रहीं। डीएम ने शिकायतकर्ता के सामने ही हल्का लेखपाल आशिया जहां को समाधान दिवस में बुलवाकर नाराजगी जताई और लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश तहसील अधिकारियों को दिए। हालांकि डीएम के कड़े रुख के बाद शिकायतकर्ता को तत्काल एसडीएम कार्यालय से वारिसान प्रमाण पत्र जारी करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो परिचय-07,08,09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें