फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे ‘लापता’ यात्रियों को विभाग करेगा ई-मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विदेश से लौटे ‘लापता’ यात्रियों से संपर्क साधने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब ई-मेल का सहारा लेगा। आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजिज सर्विलांस प्रोग्राम) की ओर से सोलह यात्रियों को ई-मेल भी भेज दिया गया है। हालांकि किसी यात्री ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। मोबाइल नंबर बंद और गलत होने से 205 यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का मामला सामने आने पर विदेश यात्रा से लौटने वालों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार तक जिले में विदेश यात्रा से 397 लोग लौट चुके हैं। इसमें से 192 लोगों से स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने संपर्क कर लिया है। ये सभी लोग सर्विलांस टीम की निगरानी में हैं। वहीं 205 लोगों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। इसकी वजह मोबाइल नंबर बंद और उनका नंबर गलत होना है। पासपोर्ट दर्ज पता भी पुराना होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में लापता यात्रियों से संपर्क साधने के लिए ई-मेल भेजा जा रहा है। सोमवार को सोलह यात्रियों को ई-मेल भेजा गया। अब विभाग को उनके जवाब का इंतजार कर रहा है।
विदेश से लौटे जिन यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका है, उन्हें ई-मेल भेजकर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मेल में उन्हें कोविड कमांड सेंटर का नंबर भी भेजा जा रहा है ताकि वह खुद भी संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें