कांठ में दूसरे दिन भी कुछ ऐसे रहे कोहरे के हालात, वाहनों को दिन में हेडलाइटें जलाकर चलना पड़ा।
कांठ। क्षेत्र में बुधवार को भी घने कोहरे से दृश्यता कम रही, जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। पारा गिरने से सर्दी और ठिठुरन से जनजीवन भी प्रभावित रहा।
दिसंबर माह आधे से ज्यादा निकल गया है। दिन पर दिन पारा गिरने से सर्दी बढ़ गई है। वहीं हर रोज आने वाले कोहरे और हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार का दिन भी सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ है। जहां सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही तो वहीं शाम को फिर घना कोहरा छाने और हवा के चलने के कारण भी लोगों को घरों में दुबकना पड़ा। किसानों का कहना है कि कोहरा फसलों के लिए नुकसानदायक है तो वहीं ठंढ अधिक होने से कृषि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे गन्ने की छिलाई और गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। ठंड और कोहरे के कारण जहां वाहनों, ट्रेनों आदि में यात्रियों की भीड़ कम है तो वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।