फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था सही करे प्रशासन नहीं तो डीएम दफ्तर पर तौलना पड़ेगा धान

विज्ञापन
मुरादाबाद में कमिश्नर कार्यालय के सामने धरने में बोलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों से उसकी खेती का हक छीनने को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को किसान किसी कीमत पर नहीं मानेगा। शासन प्रशासन को मंच से चेताते हुए एलान किया कि वह समर्थन मूल्य पर सभी किसानों का धान तुलवाने की गारंटी ले वरना डीएम और कमिश्नर के कार्यालय पर धान तौलना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नये पेराई सत्र के शुरू होने से पहले किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की भी गारंटी करनी होगी।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याआें को लेकर भाकियू ने शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय पर मंडलीय धरना व पंचायत की। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों से उनका हक छीनने पर उतारू है। सरकार द्वारा लाया कृषि कानून इसी का नमूना है। सरकार के इस मंसूबे को तोड़ने के लिए किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि पराली जलाने, बिजली कनेक्शन आदि के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीद का वादा कर रही है लेकिन किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण, नमी, देर से भुगतान आदि के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। किसान अपना धान कम मूल्य पर आढ़तियों को बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने मंच से एलान किया कि जिस जिले का शासन प्रशासन किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने में लापरवाही दिखाएगा भाकियू उस जिले के डीएम व कमिश्नर के कार्यालय पर प्रशासन को किसानों का धान तौलने पर मजबूर कर देगी। किसानों से कहा कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषक कानून लाई है। इससे किसान न सिर्फ अपनी जमीन से हाथ धो बैठेगा बल्कि उसके आगे अपने अस्तित्व को बचाने का संकट भी खड़ा हो जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों को मंच से चेताते हुए कहा कि वह अपनी आदत सुधार लें। किसान को परेशान करनी की कोशिश की तो भाकियू बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग किसानों के साथ मनमानी कर रहा है। कभी ओवरलोड के नाम पर तो कभी गलत बिल बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसका समाधान होना चाहिए। पंचायत को प्रदेशाध्यक्ष (युवा) चौधरी दिगंबर सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह, विजेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सीओ उमेद सिंह, रामऔतार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मुरादाबाद निर्देश चौधरी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, रामपुर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, संभल जिलाध्यक्ष शंकर यादव, अमरोहा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, बिजनौर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, भैरव सिंह आदि ने संबोधित करते हुए किसानों की समस्या का समाधान न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया। संचालन मांगेराम त्यागी ने किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंडलीय पंचायत में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल व बिजनौर जिले से भाकियू कार्यकर्ता जीप, कार, ट्रैक्टर-ट्राली आदि के माध्यम से कमिश्नर कार्यालय पर एकत्र हुए। भाकियू कार्यकर्ताओं की भीड़ देख प्रशासन के भी हाथ-पैर फूले रहे। शांति व सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें