फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एकेडमी के 22 पुलिस कर्मचारी समेत 132 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अचानक फिर बढ़ गई। 132 नए पॉजिटिव के साथ संक्रमित मरीजों की अब तक संख्या भी बढ़कर 9857 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि आरटीपीसीआर में पुलिस एकेडमी से 22 पुलिस कर्मी और केंद्रीय पुलिस अस्पताल से एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से चार कर्मचारी, लाजपत नगर में एक ही परिवार से छह साल और नौ साल की बच्ची समेत छह सदस्य, एक दंपती, कुंदरकी में एक परिवार से एक परिवार से आठ साल, नौ साल की बच्ची और दस साल का बच्चा समेत पांच लोग, पुरनपुर में एक परिवार से नौ साल की बच्ची और दस साल का बच्चा समेत तीन लोग, बिलारी में एक परिवार से दो सदस्य, सीलपुर में दंपती, और बिलारी से एक परिवार से दो पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा दीवान का बाजार, करूला, घोसीपुरा, पीपलसाना, दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, मानसरोवर, विजय नगर, सूर्य नगर, पीतल नगरी, गोविंद नगर, पंडित नगला से मरीज मिले हैं। निजी लैब से आशियाना, शिवपुरी, पाकबड़ा, राम गंगा विहार, चंद्र नगर, गोविंद नगर, लाजपत नगर, कटघर, मधुबनी पार्क से मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें