फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिटायर्ड होमगार्ड और पीआरडी की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू (महाशक्ति) ने प्रधानमंत्री से देश के पूर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद कर देश की रक्षा कर रहे जवानों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है। बताया कि देश में जवानों और किसानों को तवज्जो दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री से पूर्व सांसदों एवं विधायकों की पेंशन बंद करने की मांग की। बताया कि उन्होंने तिरंगा यात्रा भी निकाली है। देश की रक्षा कर रहे पुलिस जवानों की 2004 में बंद पेंशन को शुरू करना चाहिए। इसके साथ ही पीआरडी और होमगार्ड के अवकाश प्राप्त लोगों की पेंशन 10 हजार रूपये करने का अनुरोध किया है। तर्क दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान काफी मेहनत करते हैं। पुलिस की 12 घंटे की डयूटी निश्चित की जानी चाहिए। इस देश में जवान और किसान की अहम भूमिका होती है। इसलिए पुलिस की पेंशन चालू किया जाना जरूरी है। इस दौरान किसान नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देने की जिद की लेकिन एसीएम प्रथम ने किसानों का ज्ञापन लिया। इस दौरान नंही सिंह लोदी, इसरत अली, पुष्पेंद्र यादव, फिरासत अली, लेखराज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें