फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एनपीके की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को एनपीके की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया ओर केंद्र सरकार से मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि भारत सरकार ने एनपीके खाद का मूल्य प्रति बोरा 1470 रुपये से बढ़कर 1850 रुपये कर दिया है। इससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। यूनियन ने प्रदेश सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, लालापुर पीपलसाना में खेतों का कटान रही रामगंगा नदी पर पत्थर लगाने, केंद्र सरकार से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र आर्थिक सहायता देने, करनपुर चौराहे पर अतिक्रमण को हटाने, सरकड़ा करीम से सुल्तानपुर दोस्त चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने, गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक नहर की पटरी पर सड़क बनवाने, कनकपुर से सुरजननगर तक टूटी सड़क की मरम्मत कराने आदि मांगे शामिल है।
एसडीएम प्रीति सिंह ने उनकी मांगों को संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, चौधरी शिवराज सिंह विश्नोई, गजेंद्र सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, सुमित चौहान, हरीराज सिंह, सोमवीर सिंह, अनिल कुमार बिश्नोई हरकेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें