फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अखिलेश्वर मंदिर में हुई तोड़फोड़ के विरोध में मंडी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने घटना में लिप्त अपराधियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि शहर के अंदर अखिलेश्वर नाथ मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है। कुछ असामाजिक तत्वों ने समाज में अशांति फैलाने की मानसिकता से मंदिर की 150 साल पुरानी मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंदिर में रखे हुए पीतल के बर्तनों को चुरा लिया। इससे स्पष्ट होता है कि शहर में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है।
इस घटना से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने ज्ञापन लेने के लिए डीएम को बुलाने की मांग की। डीएम के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने ज्ञापन लिया और शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराने, एक सप्ताह में अपराधियों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने, मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने और मंदिरों के आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की है। मांगों पर विचार नहीं होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी, रोहित भटनागर, दीप पुराना, किशन भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम प्रजापति आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें