प्रदेश में चल रही 15 हजार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में मुरादाबाद के पिछड़ने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को काउंसिलिंग के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर बीएसए के विरोध में नारेबाजी भी की।
बीएसए का घेराव कर लिया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में मुरादाबाद में 350 की नियुक्ति होनी है। काउंसिलिंग के बाद इन सभी को 23 जून को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। लेकिन मुरादाबाद में प्रक्रिया सबसे पीछे चल रही हैै।
विज्ञापन
अभी तक चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट एनआईसी पर भी अपलोड नहीं की गई। नियुक्ति पत्र का वितरण तो दूर अभी तक फाइनल कटआफ लिस्ट जारी नहीं हुई और ना ही विकल्प मांगे गए। इस बात से नाराज अभ्यर्थियों हर दिन बीएसए कार्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाने के कारण सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। बीएसए कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। बीएसए अपनी कार से बाहर जा रहे थे तो उन्हें जाने नहीं दिया।
वापस वे अपने कार्यालय में बैैठ गए। अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला। इसके बाद सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता की गई। और उन्हें 28 जून तक प्रक्रिया पूरी कर तीस जून को विकल्प लिए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।