फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में शरारती तत्वों ने दरगाह स्थल पर की तोड़फोड़, लोगों में रोष

Thu, 24 Oct 2019 12:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमरोहा के मंडी धनौरा के आजमपुर गांव स्थित एक दरगाह परिसर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। यहां बनी दरगाह पर काला तेल छिड़क दिया और मजार को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। जिसको लेकर लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर में महबूब शाह की दरगाह है। इस दरगाह पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। 

बीती रात यहां पहुंचे असामाजिक तत्वों ने दरगाह स्थल की दीवार की क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं यहां बनी दरगाह पर काला तेल छिड़कर इसे क्षतिग्रस्त किए जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सुबह जाग होने पर दरगाह स्थल की दीवार को टूटा देखकर कर ग्रामीणों की भीड़ दरगाह स्थल पर एकत्रित होनी शुरू हो गई। वहीं शेरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने दरगाह स्थल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें