बिलारी। तहसीलबार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नवनियुक्त एसडीएम युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए जगह दिलाने की मांग की। साथ ही पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया।
मुरादाबाद के अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रिंस वर्मा को बिलारी का एससीएम बनाया गया है। सोमवार की सुबह प्रिंस वर्मा ने बिलारी तहसील पहुंचकर एसडीएम का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नए एसडीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार को बुलाकर बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुसार सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
बाद में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार के साथ पदाधिकारियों ने नए एसडीएम मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बार पदाधिकारियों ने युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए जगह आवंटित करने की मांग की। बार पदाधिकारियों ने नए एसडीएम को बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया। संवाद