फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरों पर अंकुश लगाने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग

Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 5,6 ठाकुरद्वारा में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते और ज्ञापन आप देते हैं भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय चोरों की बढ़ती गतिविधियों और उनके आतंक पर अंकुश लगाने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। यूनियन ने प्रदर्शन कर एसडीएम को अपनी पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। उनका समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मांगों पर समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को सोपा। ज्ञापन में यूनियन ने कहा है कि इस समय हर गांव में चोरों का आतंक मचा हुआ है लेकिन गांव में रास्तों पर लगे खम्भों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इसलिए गांव में लगे खंभों पर बल्ब या अन्य लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि गांव में चोरों के आने पर उनका पता चल सके। इसके अलावा यूनियन ने डॉ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने, ठाकुरद्वारा से हरिद्वार तक कम से कम 5 रोडवेज की बसें चलाने, ग्राम पीपली अहीर में प्रथमा बैंक खुलवाने, सरकड़ा परम से जाफराबाद होते हुए ब बैरमपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने, कनकपुर से सुरजन नगर तक पीपली अहीर से सुरजननगर तक सड़क के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग की गई है। एसडीएम ने उनकी मांगो को सुनने के बाद संबंधित विभागों पर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह, पूर्व मेजर चरन सिंह, गजेंद्र सिंह वैद्य ,चौधरी शिवराज सिंह बिश्नोई, उदयपाल सिंह यादव, सुमित चौहान, राजपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें