मूंढापांडे। भाकियू टिकैत गुट ने जिला प्रशासन से छुट्टा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही संगठन के लोगों ने ग्रामीणों के अन्य समस्याओं को भी उठाया है।
भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक ब्लाॅक कार्यालय परिसर में मंगलवार को बुलाई गई। इस दौरान किसानों ने बताया कि छुट्टा पशुओं और बंदरों का वीरपुर वारियर, हल्ला नगला, मानपुर पट्टी, मूंढापांडे, चकलालपुर आदि गांवों में काफी आतंक हैं। इन क्षेत्रों में छुट्टा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुचा रहे हैं।
बिजली बिल समय से नही निकाले जाने की वजह से बिल बढ़ता जा रहा है। किसानों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के साथ रिपोर्ट लगवाने के लिए ब्लाॅक के चक्कर काटने पड़ते हैं। ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह ने बीडीओ अशोक कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है। संवाद
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह, नरेश प्रताप सिंह, गुड्डू पाशा, श्याम विजय सिंह, माखन सिंह, प्रवीन, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद