फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को खत्म करने व हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को मालवीय नगर स्थित जिला कैंप कार्यालय में बैठक की। व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कि 51 साल पहले इलाहाबाद में श्याम बिहारी मिश्रा एवं विशंभर दयाल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना की थी। तब से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल की देन है कि केंद्र सरकार कुछ पदार्थों पर जीएसटी हटाने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने हमेशा ईमानदारी से कार्य करते रहने की प्रतिज्ञा ली। इसके बाद सभी को मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने किया। मौके पर गुलशन आहूजा, रूप कमल महेश्वरी, नवीन गर्ग, कुशाल टंडन, शरद चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, संजय सहगल, अमरीश अग्रवाल, मयूर भाटिया व संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें