फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पार्कों की जांच से एडीएम सिटी का नाम हटाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने डीएम से पार्कों की जांच में एडीएम सिटी का नाम हटाने की मांग की है। आरोप लगाया कि एडीएम सिटी के कार्यों से संघ को न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। इस मामले में संघ के लोग शीघ्र डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मौर्या ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि शहर के सभी 300 पार्कों की जांच एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। कमेटी ने अभी तक सिर्फ अंबेडकर पार्क सिविल लाइन एवं गौतम बुद्ध पार्क कांशीराम नगर की जांच के लिए पत्र जारी किया है। अन्य किसी भी पार्क के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
जांच कमेटी सिर्फ बहुजन समाज के महापुरुषों के नाम से बने पार्कों को लक्ष्य कर जांच कर रही है, जो सरासर गलत है। इस मामले में एडीएम सिटी जातिगत उत्पीड़न की भावना से गलत तथ्यों पर जांच करते हुए अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ से अंबेडकर पार्क सिविल लाइन की देखरेख का अधिकार छीनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें