कांठ। संतों के आह्वान पर गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने गो माता राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे हैं।
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व जिला प्रमुख मोनू बिश्नोई बजरंगी के नेतृत्व में एकत्र हुए समस्त हिंदू समाज के लोगों ने कांठ तहसील पहुंचकर एसडीएम संत दास पंवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सनातन धर्म में गाय पूजनीय है। सरकार को इसकी रक्षा और सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। दिए गए ज्ञापनों में संपूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता (संपूर्ण देशी गोवंश) की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने, केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय स्थापना के साथ ही गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने आदि की मांग की गई है। इस अवसर पर मोनू बिश्नोई बजरंगी, सुमित कुमार, निपेंद्र कुमार, सोनू, अंकित कुमार, हरीश, हरि सिंह, विकास कुमार, दीपक कुमार, लवलेश कुमार गोस्वामी, रवि कुमार, सचिन कुमार, सुमित कुमार शर्मा, रोहित कुमार, मनोज कुमार, विक्रम चौधरी, अमन कुमार, आवेश कुमार आदि रहे। इसी के साथ गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।