फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए गोशालाओं की मांग उठाई

Wed, 13 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विधानभवन लखनऊ में प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक दूसरे दिन सभापति राजीव सिंह बब्बू भैया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचायती राज विभाग एवं पशुधन विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने समिति के सदस्य के रूप प्रतिभाग करते हुए कुंदरकी विधानसभा की समस्या उठाते हुए कहा कि विकास खंड कुंदरकी एवं मूंढापांडे में छुट्टा गोवंश पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और आम जनमानस को भी गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इसलिए आवारा गोवंश पशु भी असुरक्षित रहते हैं।
इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु दोनों विकास खंडों में गोशाला की स्वीकृति अत्यंत आवश्यक है। जिससे आवारा पशुओं का समुचित संरक्षण हो सके और किसानों की फसलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। अंतः दोनों विकास खंडों में गोशालाओं की स्वीकृति के लिए आदेशित किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही कुंदरकी विधायक ने विकास खंड कुंदरकी एवं मूंढापांडे के 18 ग्रामों समदा रामसहाय, गदईखेड़ा, राजौड़ा, बुजपुर मान, हसनगंज, दुपेड़ा, सिरसखेड़ा, चंदनपुर ईसापुर, नियामतपुर इकरोटिया, मछरिया, बहापुर, हुसैनपुर, नानपुर, जेतिया फिरोजपुर, ईंधनपुर नगला, मालीपुर, तखतपुर एवं लालपुर गंगवारी में वर्तमान में अंत्येष्टि स्थल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दाह संस्कार को दूर स्थान पर जाना पड़ता है।
ग्रामीणों की सुविधा एवं सामाजिक परंपराओं के सुचारू निर्वाह के लिए इन ग्रामों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाए। सभापति राजीव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सभी सदस्य एवं पंचायती राज विभाग एवं पशुधन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें